फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal should also make a film shooting policy on the lines of Uttarakhand Film line producers raised demand

Himachal News: हिमाचल भी उत्तराखंड की तर्ज पर बनाए फिल्म शूटिंग नीति, शूटिंग की फीस का भी किया जाए युक्तिकरण

Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल के फिल्म लाइन प्रोड्यूसरों ने प्रदेश सरकार से शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध करवाने और शूटिंग साइट की फीस का युक्तिकरण करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
Himachal should also make a film shooting policy on the lines of Uttarakhand Film line producers raised demand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के तर्ज पर शूटिंग नीति बनाई जानी चाहिए। हिमाचल के फिल्म लाइन प्रोड्यूसरों ने प्रदेश सरकार से शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध करवाने और शूटिंग साइट की फीस का युक्तिकरण करने की मांग उठाई है। प्रदेश सरकार ने बीते साल बजट में हिमाचल की फिल्म शूटिंग पालिसी बनाने का एलान किया था।

विज्ञापन


फिल्म शूटिंग नीति बनने से जहां एक ओर हिमाचल फिल्म निर्माण का हब बनेगा, वहीं इससे राज्य की खूबसूरत पर्यटक स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान भी मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा और देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की जानकारी देश-विदेश में प्रसारित होगी। हिमाचल में शूटिंग नीति न होने से निर्माता-निर्देशक हिमाचल का रुख नहीं कर रहे।

विज्ञापन

लंबे समय से किसी बड़े बैनर की फिल्म या वेब सीरीज की हिमाचल में शूटिंग नहीं हुई है। शूटिंग न होने से जहां प्रदेश के लाइन प्रोड्यूसर निराश हैं वहीं इसका असर प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव में फिल्म निर्माता हिमाचल के स्थान पर जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड को महत्व दे रहे हैं। प्रदेश सरकार बजट में नई फिल्म नीति बनाने का एलान किया था। दावा किया गया था कि हिमाचल में फिल्माई गई फिल्मों को बेस्ट मूवीज का पुरस्कार दिया जाएगा। निर्माताओं की सुविधा के लिए सिंगल विंडो फिल्म सेल स्थापित होगा। शूटिंग से संबंधित सभी अनुमतियां ऑनलाइन माध्यम से तीन दिन के भीतर उपलब्ध करवाई जाएगी, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी।

औपचारिकताओं के फेर से बचने को उत्तराखंड, कश्मीर जा रहे निर्माता
हिमाचल के लाइन प्रोड्यूसर दीपक भागड़ा और मनु सूद का कहना है कि हिमाचल में शूटिंग की अनुमति के लिए इतनी अधिक औपचारिकताएं है कि फिल्म या वेब सीरिज निर्माता उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर का रुख कर रहे हैं। प्रदेश के वनों में शूटिंग के लिए 5,000 रुपये रोजाना की फीस तय की गई है और 10,000 रुपये रोजाना सिक्योरिटी ली जाती है।

 

शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर शूटिंग की फीस 75,000 और टैक्स है। भारी भरकम फीस के अलावा अनुमतियां मिलने में लगने वाले लंबे समय के कारण शूटिंग यूनिट हिमाचल नहीं आ रही। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि हिमाचल में फिल्मों की शूटिंग होने से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार को नई फिल्म नीति के सरल बनाकर प्रदेश में शूटिंग को बढ़ावा देना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed