फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Scholarship of 13887 students stopped if Aadhaar number is not linked to bank account last chance

Himachal News: बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़े तो 13,887 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बंद, मिला अंतिम मौका

Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

हिमाचल में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जोड़ा है उन्हें छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए 20 मार्च तक अंतिम मौका दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Scholarship of 13887 students stopped if Aadhaar number is not linked to bank account last chance
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्री और पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत 13,887 विद्यार्थियों को छात्रवृृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है। इन विद्यार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जोड़ा है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए 20 मार्च तक अंतिम मौका दिया गया है। तय तारीख तक इन विद्यार्थियों ने अपने बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़े तो इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को पत्र जारी कर पात्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 1831, 2023-24 के लिए 1066 और 2024-25 के लिए 2701 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जुड़ने के चलते रोक दी गई है।
विज्ञापन


प्री मैट्रिक योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 2036 और 2024-25 के लिए 6253 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च तक इन विद्यार्थियों के आधार नंबर बैंक खातों से जुड़वाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, उनके अभिभावकों से बात की जाए। शिक्षा निदेशक ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अभी तक बैंक खाते नहीं खुले हैं। उन्हें नजदीकी डाकघरों में ले जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाए। यहां आधार नंबर को जोड़ने के बाद ही खाते खोले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed