{"_id":"67d1a9325f4e476e6b0c3d2b","slug":"himachal-relief-from-court-rape-case-against-haryana-bjp-president-and-singer-closed-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कोर्ट से राहत, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और सिंगर पर दुष्कर्म का केस बंद, कसौली थाने में था मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कोर्ट से राहत, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और सिंगर पर दुष्कर्म का केस बंद, कसौली थाने में था मामला दर्ज
Wed, 12 Mar 2025 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:03 PM IST
सार
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप मामले में कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट स्वीकार कर केस बंद कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली/सिंगर रॉकी मित्तल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल को दुष्कर्म के आरोप के मामले बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में मामले की कैंसलेशन रिपोर्ट दाखिल की थी। बुधवार को शिकायतकर्ता समन जारी होने के बावजूद दूसरी पेशी में भी कसौली कोर्ट में नहीं पहुंची, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट स्वीकार कर केस बंद कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले 6 मार्च को भी शिकायतकर्ता कोर्ट में नहीं पहुंची थी, जिसके बाद उसे 12 मार्च को कोर्ट ने दोबारा पेश होने का समय दिया था। जिला उप न्यायवादी कसौली विकास शर्मा ने बताया कि कोर्ट में दुष्कर्म मामले में सुनवाई रखी थी, मगर शिकायतकर्ता के नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने पुलिस की जांच रिपोर्ट को स्वीकार कर केस रद्द करने के आदेश जारी कर दिए। गौर हो कि बीते 13 दिसंबर को एक महिला ने बडाैली और सिंगर रॉकी मित्तल पर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में दुष्कर्म के सबूत नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने बीते माह क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी थी।
विज्ञापन