{"_id":"6734ab5f4fb8ad47e80b213a","slug":"himachal-ranji-trophy-puducherry-collapses-at-85-runs-vk-galetiya-and-mukul-take-3-3-wickets-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: पुडुचेरी ने हिमाचल के आगे टेके घुटने, 85 रन पर ढेर; वीके गलेटिया और मुकुल ने चटकाए 3-3 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Trophy: पुडुचेरी ने हिमाचल के आगे टेके घुटने, 85 रन पर ढेर; वीके गलेटिया और मुकुल ने चटकाए 3-3 विकेट
Wed, 13 Nov 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:06 PM IST
सार
हिमाचल और पुडुचेरी के बीच रणजी मैच में 34वें ओवर के खेल तक पुडुचेरी की टीम 85 रन पर ढेर हो गई। पुडुचेरी के ऑलआउट होने के बाद खेलने उतरी हिमाचल की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल के बल्लेबाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को हिमाचल और पुडुचेरी के बीच रणजी मैच शुरू हुआ। मुकाबले के पहले दिन ही पुडुचेरी के बल्लेबाजों ने हिमाचली के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। 34वें ओवर के खेल तक पुडुचेरी की टीम 85 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने आई पुडुचेरी की टीम को तीसरे ओवर में एक रन के स्कोर पर अजय रहोरा के रूप में पहला झटका लगा। पुडुचेरी के अमन खान भी गलेटिया की पहली गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद पुडुचेरी के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं मिला और पूरी टीम 85 रन पर आलआउट हो गई। पुडुचेरी की ओर से वी गंगा श्रीधर और आकाश ने 15-15 रन और फबीद अहमद ने 25 रनों की पारी खेली। जबकि हिमाचल की ओर गेंदबाजी करते हुए वीके गलेटिया-मुकुल नेगी ने तीन-तीन विकेट और कप्तान ऋषि धवन-वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
हिमाचल ने 167 रन बनाए, 62 की बढ़त
पुडुचेरी के ऑलआउट होने के बाद खेलने उतरी हिमाचल की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए। हिमाचल को मुकाबले में 62 रन की बढ़त मिली है। हिमाचल की ओर बल्लेबाजी करते हुए शुभम अरोड़ा ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रशांत चोपड़ा ने 23 रन बनाए। अंकित कलसी 39 और अमित कुमार 10 रन बना चुके हैं। पुडुचेरी से गौरव और अमन खान ने हिमाचल के एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।
पुडुचेरी के ऑलआउट होने के बाद खेलने उतरी हिमाचल की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए। हिमाचल को मुकाबले में 62 रन की बढ़त मिली है। हिमाचल की ओर बल्लेबाजी करते हुए शुभम अरोड़ा ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रशांत चोपड़ा ने 23 रन बनाए। अंकित कलसी 39 और अमित कुमार 10 रन बना चुके हैं। पुडुचेरी से गौरव और अमन खान ने हिमाचल के एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।