{"_id":"6846cb0a3c7db1609503d57d","slug":"himachal-punjab-couple-wrote-a-letter-to-dgp-himachal-in-the-case-related-to-profit-bajinder-singh-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने DGP हिमाचल को लिखा पत्र, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने DGP हिमाचल को लिखा पत्र, जानें पूरा मामला
Mon, 09 Jun 2025 05:23 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:23 PM IST
सार
पंजाब के जिला मोहाली निवासी दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखा है और एसआईटी गठित करने की मांग की है। दंपती ने डीजीपी को भेजी शिकायत में कहा कि उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह जिला मंडी में धारा 87, 70 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बजिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की जालसाजी की गई है। ऐसे में पुलिस के उच्चाधिकारी ही इस मामले में जांच करें। पत्र में दंपती ने पंजाब में प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए उन्हें फंसाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पंजाब के जिला मोहाली निवासी दंपती ने डीजीपी को भेजी शिकायत में उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह जिला मंडी में धारा 87, 70 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। इस केस की जांच के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं आया। उन्होंने हैरानी जताई है कि उनके आधार कार्ड की कॉपी लगाकर मंडी कोर्ट में बेल लगा दी गई, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं है। बीते सात जून को बल्ह पुलिस थाना की टीम उनके घर पर पहुंची और पूछताछ की। गनमैन के अलावा उनसे बीते 22 व 23 मई को कहां होने बारे पूछा। एफआईआर में पति की बेल रिजेक्ट के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal News : केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह, जानें क्या हुई बातचीत
विज्ञापन
शिकायत में दंपती ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम को सभी सबूत दिए हैं। बताया कि उन्हें पंजाब हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा दी गई है। इसके लिए गनमैन तैनात हैं। उन्हें अगर शहर से बाहर जाना है तो पुलिस को बताना पड़ता है। पुलिस ने गनमैन के अलावा उन दोनों के बयान लिए। इसी के साथ इन दो दिनों में वह जिनके साथ थे, उनके भी बयान लिए गए।
पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने के लिए यह सब एक व्यक्ति की ओर से करवाया जा रहा है। पंजाब के एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी से जुड़े मामले प्रोफिट बजिंदर सिंह को सजा हुई है। इसी को लेकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग उठाई है कि मंडी कोर्ट में उनके नाम से किसने बेल लगाई है, इसका भी पता किया जाए। आधार कार्ड उन तक कैसे पहुंचे, यह भी पता किया जाए।
पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने के लिए यह सब एक व्यक्ति की ओर से करवाया जा रहा है। पंजाब के एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी से जुड़े मामले प्रोफिट बजिंदर सिंह को सजा हुई है। इसी को लेकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग उठाई है कि मंडी कोर्ट में उनके नाम से किसने बेल लगाई है, इसका भी पता किया जाए। आधार कार्ड उन तक कैसे पहुंचे, यह भी पता किया जाए।
उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि तथ्यों को वेरीफाई किया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।