फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Primary teachers reach High Court against suspension notice to government hearing to be held on 13th

Himachal News: निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे, प्राथमिक शिक्षक, सरकार को नोटिस; 13 को होगी सुनवाई

Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
सार

क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी आठ शिक्षकों के निलंबन आदेशों के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Primary teachers reach High Court against suspension notice to government hearing to be held on 13th
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी आठ शिक्षकों के निलंबन आदेशों के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, संजय, प्रताप ठाकुर और राम सिंह राव ने संयुक्त रूप से याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई 13 मई को होगी। हाईकोर्ट ने मामले में शिक्षा सचिव एवं स्कूल शिक्षा निदेशक को नोटिस जारी किया है। वीरवार को प्रारंभिक सुनवाई के दौरान सरकार ने जवाब देने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा। हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत की मांग करने वाले एक आवेदन पर प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त महाधिवक्ता राजन कहोल ने जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय देने का अनुरोध कोर्ट से किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। उधर, याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने उनके सांविधानिक अधिकार दबाने के लिए उन पर एकतरफा कार्रवाई की। निलंबन आदेशों के तहत उनके मुख्यालय दूर तय किए। उनका जिस आरोप में निलंबन किया गया है, उसमें रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की कोई बात ही नहीं बनती। 26 अप्रैल को शिमला के चौड़ा मैदान में संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने निदेशालयों के पुनर्गठन का विरोध किया था। इस दौरान सरकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed