फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh University Results of MA Economics MBA Rural Development M.Ed declared

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: एमए अर्थशास्त्र, एमबीए ग्रामीण विकास, एमएड के परिणाम घोषित

Thu, 27 Mar 2025 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

एचपीयू शिमला ने वीरवार को स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh University Results of MA Economics MBA Rural Development M.Ed declared
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर माह में ली स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमए अर्थशास्त्र, एमबीए ग्रामीण विकास, एमए बिजनेस इकोनोमिक्स, एमबीए और एमटीटीएम सहित एमए एजूकेशन की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम वीरवार को घोषित किए।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डा. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। एमए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर का 96.26 फीसदी, द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 92.68 फीसदी, तृतीय का 97.64 फीसदी परिणाम रहा। एमए पापुलेशन स्टडीज के पहले सेमेस्टर और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा। एमए बिजनेस इकोनोमिक्स तृतीय सेमेस्टर का परिणाम भी सौ फीसदी रहा है। एमबीए प्रथम सेमेस्टर का 81. 82 फीसदी, तृतीय सेमेस्टर का परिणाम 98.61 फीसदी रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा एमबीए ग्रामीण विकास के पहले सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है। इसके अलावा एमटीटीएम (मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट) के पहले सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी जबकि तीसरे सेमेस्टर का परिणाम 96.61 फीसदी रहा। पीएचडी कोर्स वर्क टूरिज्म का परिणाम सौ फीसदी, डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी सौ फीसदी रहा है। एमए एजूकेशन के पहले सेमेस्टर में 97.66 फीसदी, तृतीय सेमेस्टर में 98.05 फीसदी छात्र पास हुए। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि नतीजों को छात्र अपने लॉग इन आईडी का उपयोग कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed