फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh to receive investment of Rs 10000 crore agreements signed with 15 companies today

Himachal News: हिमाचल में होगा 10 हजार करोड़ का निवेश, आज 15 कंपनियों से करार; जानें सबकुछ विस्तार से

Sun, 04 Jan 2026 10:34 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:34 AM IST
सार

रविवार को 15 कंपनियों के साथ 10 हजार करोड़ रुपये के एमओसी होंगे। एमओसी के तहत इंड्सरो कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा फार्मा से जुड़ीं देश-विदेश की नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शिमला पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh to receive investment of Rs 10000 crore agreements signed with 15 companies today
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए सरकार रविवार को 15 कंपनियों के साथ 10 हजार करोड़ रुपये के मेमोरेंडम ऑफ कमिटमेंट (एमओसी) होंगे। देश के नामी औद्योगिक घराने प्रदेश में निवेश के लिए सरकार के साथ वचनबद्धता ज्ञापन हस्ताक्षरित करेंगे।

विज्ञापन

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में निवेश को बढ़ाने के लिए सुक्खू सरकार ने यह नई पहल की है। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के दूसरे दिन में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में निवेशकों के साथ संवाद भी होगा। निवेशकों को प्रदेश सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं। उन्हें किस प्रकार का प्रोत्साहन चाहिए आदि विषयों पर इस दौरान चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क में फार्मा, आईटी से संबंधित डिप्लोमा, डिग्री होल्डर को अच्छे पैकेज में नौकरी के अवसर प्रदान होंगे। इसमें 35 हजार से ज्यादा युवाओं को इसमें रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को होने वाले एमओसी के तहत इंड्सरो कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

इनके अलावा फार्मा से जुड़ीं देश-विदेश की नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शिमला पहुंचे हैं। बल्क ड्रग पार्क में फार्मा कंपनियों से लिए कच्चा माल तैयार होगा। अभी फार्मा उद्योगों के लिए चीन से कच्चा माल लाया जाता है। यह महंगा पड़ता है। अब चीन के बजाय कंपनियां बल्क ड्रग पार्क से कच्चा माल उठा सकेंगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि हिमाचल के स्थानीय उत्पादों को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जानी है। इसी कड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फेस्ट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। इनके आने से कारीगरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पाद सीधे वैश्विक खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

संवाद में इन कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
संवाद में शिमना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, ब्लैक आयरन डिफेंस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, सक्सेना मरीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, मोनोवर्ल्ड ग्रुप, फेडराले डायनेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड, इंड्सरो डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, अडानी डिफेंस एंड एयरो स्पेस, अडानी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड, कैरोसॉफ्ट एआई सॉल्यूशंस लिमिटेड, टाउशेन ग्रुप, पीओसीटी सर्विसेज, एरोकेम प्राइवेट लिमिटेड (सिंगापुर), बोल्ट.अर्थ, क्रेजी गोल्डफिश टेक्नोलॉजी, कृषि उत्पाद भंडार संस्थान, लिवासा हॉस्पिटल्स, माइंडआई सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एग्रिस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड, साइफ्यूचर इंडिया, एयरो फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सर्वम एआई, केयर रे डिजिटल मेडिकल सिस्टम कंपनी लिमिटेड और साइनोकेम ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed