फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh_shimla_snowfall_temperature

शिमला में मौसम का पहला हिमपात, तापमान गिरा

Sun, 22 Dec 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Dec 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh_shimla_snowfall_temperature
हिमाचल की राजधानी शिमला के कुफरी, जाखू और ऊंची चोटियों पर शनिवार देर शाम सात बजे मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन


हालांकि फाहे ज्यादा देर तक नहीं टिक सके, लेकिन जिस तरह से मौसम बना हुआ है, हिमपात की पूरी संभावना बनी हुई है। मनाली के सोलंगनाला और चंबा के डलहौजी में कभी भी फाहे उतर सकते हैं।

ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। उधर, शिमला शहर में हल्की बूंदाबांदी और प्रदेश के अन्य जिलों में ठीकठाक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भी बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ जबकि मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों हल्की बारिश हुई। सभी जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। प्रदेश भर में पिछले चार दिनों से शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। कल्पा, केलांग और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस पहुंच चुका है।

शनिवार देर शाम खराब मौसम के बीच रोहतांग दर्रा समेत घाटी के कुंजुम दर्रा, बारालाचा दर्रा, घेपन पीक, सेवन सिस्टरपीक, लेडी ऑफ केलांग, कुकती जोत समेत मयाड़ घाटी के कांगला ग्लेशियर में रुक-रुक बर्फबारी जारी है।

घाटी में न्यूनतम पारा शून्य से करीब दस डिग्री नीचे लुढ़क गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के कारण ऊना का पारा गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का संभावना है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है।


शनिवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 8.1, कल्पा का माइनस 5.0 और मनाली का माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 2.1 था, जो शनिवार को गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed