फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Rail car will run in new look on Kalka-Shimla track journey will be more exciting

Himachal Pradesh: कालका-शिमला ट्रैक पर नए लुक में दौड़ेगी रेल कार, सफर होगा और रोमांचक; जानें विस्तार से

Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal News: रेलवे बोर्ड ने नए लुक में लोंगेज रेल कार आरए-100 को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर उतारा है। हालांकि, यह रेल कार भी बुकिंग होने पर ही रेलवे बोर्ड चलाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rail car will run in new look on Kalka-Shimla track journey will be more exciting
कालका-शिमला नये लुक में रेल मोटर कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब रेल कार से यात्रा और रोमांचक व आरामदायक होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नए लुक में लोंगेज रेल कार आरए-100 को ट्रैक पर उतारा है। ट्रैक पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी सफर करते हैं। ऐसे में काले रंग के शीशे और लाल रंग की रेल कार यात्रियों में नया उत्साह भरेगी। इससे पहले पैनोरमिक रेल कार भी ट्रैक पर उतारी गई थी।

विज्ञापन

हालांकि, यह रेल कार भी बुकिंग होने पर ही रेलवे बोर्ड चलाएगा। इसके लिए किराया भी आगामी दिनों में निर्धारित होना है। बोर्ड ने लोंगेज कार आरए-100 का ट्रायल करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रायल के बाद यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि रेल कार में काले रंग की खिड़कियां है। अभी तक चल रही रेल कार में काले रंग की खिड़कियां नहीं थीं। इसी के साथ खिड़कियों का आकार भी बड़ा किया गया है। एयर पावर ब्रेक सिस्टम रखा गया है। सीटों में भी बदलाव किया गया है। सीटों के बीच में काफी जगह है। इससे सफर आरामदायक हो जाएगा। एसी की सुविधा भी दी गई है। गौर रहे कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार पांच साल से बंद पड़ी है। कोरोनाकाल में बंद रेल मोटर कार को पुन: शुरू नहीं किया गया है। कोरोना काल से पहले रेल मोटर कार की भी पर्यटकों को सुविधा मिलती थी। रेल मोटर कार को फिर शुरू करने के निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 यात्रियों को मिलती है सुविधा
रेल मोटर कार की बुकिंग करवाने पर 14 यात्री सफर कर सकते हैं। आमतौर पर शिमला घूमने आने वाले समूह और परिवार के लोग इसे बुक करवाते हैं। अब कालका स्टेशन पर खड़े यात्री समूह बनाकर इसकी बुकिंग करवाने सकेंगे। यह सुविधा भी जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इसे यात्रियों की सुविधा के अनुसार स्टेशन पर खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही लोंगेज आरए-100 रेल कार का संचालन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य कर रहा है। नए लुक में आने वाली रेल मोटर कार यात्रियों में उत्साह भरेगी। - नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed