{"_id":"684bbf2b7884389a08038967","slug":"himachal-pradesh-home-guard-jawan-manhandled-pistol-pulled-in-kasol-cross-fir-lodged-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: कसोल में होमगार्ड जवान से धक्कामुक्की, पिस्टल तानी; क्रॉस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: कसोल में होमगार्ड जवान से धक्कामुक्की, पिस्टल तानी; क्रॉस एफआईआर दर्ज
Fri, 13 Jun 2025 11:33 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:33 AM IST
सार
हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर खूब हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान साडा बैरियर पर डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ धक्कामुक्की की गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के कसोल के समीप साड़ा बैरियर में पिस्तौल दिखाकर डयूटी पर तैनात कर्मी को धमकाता पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिकर्ण घाटी में कसोल के समीप सूमारोपा में हरियाणा के पर्यटकों ने टोल न देने को लेकर खूब हंगामा किया। पर्यटकों में रोहतक के एएसआई समेत तीन लोग थे। आरोप है कि इस दौरान साडा बैरियर पर डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ धक्कामुक्की की गई। इतना ही नहीं, एक पर्यटक ने होमगार्ड व अन्य कर्मी पर पिस्टल ही तान दी। सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। सोशल मीडिया पर पर्यटकों के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में गृह रक्षक नरेंद्र कुमार ने कहा कि 11 जून को रात करीब 11:00 बजे यूपी नंबर की एक गाड़ी आई। पर्यटकों को बताया गया कि साडा के तहत यहां शुल्क देना पड़ता है। इस पर चालक व इसमें सवार व्यक्ति ने गाली-गलौज किया। इसके बाद इन्होंने पर्ची काटने वाले अन्य कर्मी पर अपनी पिस्टल निकाली। कर्मी डरकर उसके पास आया। पर्यटकों को समझाया कि यह टोल है। यहां फीस देनी पड़ती है। लेकिन गाड़ी के चालक ने पिस्टल उनकी तरफ तानी, कहा कि मैं तुझे गोली मार दूंगा। उसने धक्का देने के साथ ही बैरिकेड को लात मारकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर आरटीके एएनएस रोहतक के एएसआई अमित कुमार की ओर से भी शिकायत दी गई है। कहा कि उनके दो सहयोगियों के साथ उनके वाहन को साडा बैरियर में एक होमगार्ड और कुछ अन्य व्यक्तियों ने रोका। डयूटी के दौरान उन्हें रोककर बैरियर पर मारपीट की। वहीं एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन