{"_id":"67d06ce064461c74ff0e1a50","slug":"himachal-pradesh-21-year-old-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-a-restaurant-in-sanjauli-shimla-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: संजौली के रेस्तरां में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, टॉयलेट सीट पर पड़ा था अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: संजौली के रेस्तरां में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, टॉयलेट सीट पर पड़ा था अचेत
Tue, 11 Mar 2025 10:33 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:33 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक रेस्तरां के वॉशरूम में टॉयलेट सीट पर अचेत अवस्था में पड़े हुए मिला।
विज्ञापन
पाली वन परिक्षेत्र के बरम टोला बीट में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका
विस्तार
शिमला के संजौली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। युवक एक रेस्तरां के वॉशरूम में टॉयलेट सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुए मिला है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मामला दोपहर करीब 3:00 बजे का बताया जा रहा है जब युवक संजौली पुलिस स्टेशन के समीप एक रेस्तरां में आया और वॉशरूम में चला गया। काफी देर तक जब युवक बाहर नहीं निकला तो रेस्तरां के स्टाफ ने वॉशरूम के दरवाजे को खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। किसी अनहोनी का शक होने पर रेस्तरां के स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
संजौली पुलिस से टीम मौके पर पहुंची और पहले दरवाजा खटखटाकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने धक्का देकर किसी तरह से दरवाजे की कुंडी को खोला तो भीतर टॉयलेट की बंद शीट के ऊपर अचेत अवस्था में पड़ा था। युवक को फौरन आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
21 वर्षीय युवक न्यू शिूमला का रहने वाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस युवक की मौत को नशे से जोड़कर भी देख रही है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही इसको लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।