फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh 2011 census will be the basis for reservation in Panchayati Raj elections

Himachal Pradesh: पंचायती राज चुनाव में रिजर्वेशन के लिए 2011 की ही जनगणना बनेगी आधार, जानें विस्तार से

Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं का पांच वर्ष का कार्यकाल दिसंबर माह में पूरा होने जा रहा है। नवंबर-दिसंबर में होने वाले इन चुनाव में वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान दर्ज हुई जनसंख्या ही आधार बनेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh 2011 census will be the basis for reservation in Panchayati Raj elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनाव में वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान दर्ज हुई जनसंख्या ही आधार बनेगी। पहले से ही मौजूद जनसंख्या के आधार पर नए सिरे इस बार रोस्टर तैयार होगा। पंचायतों में रिजर्वेशन रोस्टर को तैयार करने का कार्य अगले माह से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं का पांच वर्ष का कार्यकाल दिसंबर माह में पूरा होने जा रहा है। चुनाव के लिए जिला प्रशासन के साथ पंचायती राज विभाग भी जुट गया है। इस बार होने वाले चुनाव में नए सिरे से आरक्षण रोस्टर को तैयार कर लागू किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। बताया जा रहा है कि रिजर्वेशन रोस्टर को हर 15 साल बाद बदला जाता है। इससे पहले आरक्षण रोस्टर को 2010 में लागू किया गया था।
विज्ञापन


नवंबर-दिसंबर में होने वाले चुनाव में 2011 की जनसंख्या को आधार मान कर ही आरक्षण रोस्टर को तैयार किया जाएगा। इसमें भी ब्लॉक स्तर पर जनसंख्या को आधार मान कर रोस्टर को तैयार किया जाएगा। यानी जिस ब्लॉक में जिस समुदाय की अधिक जनसंख्या होगी, उसमें उसी के आधार पर सामान्य, ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के लिए पंचायतों में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए सीटों का आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद के वार्डों का परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। अब पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को तैयार किया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार पर दर्ज जनसंख्या को ही आधार मानकर आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा।- विक्रम सिंह, जिला पंचायत अधिकारी, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed