फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Recruitment 2025 Written exam in five districts today

Himachal Police Bharti 2025: हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज, रखें ये ध्यान

Sun, 15 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में रविवार को 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल पदों के लिए 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Himachal Police Recruitment 2025 Written exam in five districts today
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के पांच जिलों में रविवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल पदों के लिए 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को साढ़े दस बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिले में परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा का आयोजन कर रहा है। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले करीब 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें लगभग 90,000 पुरुष और 39,000 आवेदन महिला वर्ग से आए थे। मंडी जिले में मंडी के अलावा सुंदरनगर और बल्ह में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा में धर्मशाला और पालमपुर में परीक्षा केंद्र होंगे। शिमला, बिलासपुर और कुल्लू में सिर्फ जिला मुख्यालयों पर ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लिखित परीक्षा सुबह 11 से शुरू होकर दोपहर बाद एक बजे तक चलेगी। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। सुबह 10:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना जरूरी रहेगा। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे होगी परीक्षा
अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। उत्तर नहीं आने पर नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए ई विकल्प को चुनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed