फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Panoramic Vistadome coaches will soon run with Parel engines fares will also be higher

Himachal : कालका-शिमला रेललाइन पर परेल इंजन के साथ जल्द दौड़ेंगे पैनोरमिक विस्ताडोम कोच, किराया भी अधिक होगा

Thu, 15 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 05:00 AM IST
सार

कालका-शिमला रेललाइन पर जल्द ही परेल इंजन के साथ पैनोरमिक विस्ताडोम कोच दौड़ते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि ट्रेन में अलग-अलग डिब्बों में बुकिंग भी विशेष रूप से सुविधा बोर्ड की ओर से दी जाएगी। सबकुछ जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Panoramic Vistadome coaches will soon run with Parel engines fares will also be higher
पैनोरमिक विस्ताडोम कोच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर जल्द ही परेल इंजन के साथ पैनोरमिक विस्ताडोम कोच दौड़ते दिखाई देंंगे। पैनोरमिक विस्ताडोम का ट्रेन का किराया भी सामान्य से अधिक होगा। हालांकि, अभी किराया निर्धारित नहीं हुआ है। बोर्ड की आगामी दिनों में होने वाली बैठक में किराया निर्धारित करेगा। बुधवार को भी ट्रेन का ट्रायल परेल इंजन के साथ किया गया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि ट्रेन में अलग-अलग डिब्बों में बुकिंग भी विशेष रूप से सुविधा बोर्ड की ओर से दी जाएगी। बोर्ड ने परेल इंजन के साथ सफल ट्रायल कर दिया है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर मंत्रालय को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में ट्रेन चलाने के लिए मंत्रालय से मंजूरी भी मिल सकती है। रेलवे बोर्ड की ओर से परेल इंजन के साथ सफल ट्रायल सफल किया गया है। अभी तक एयर पावर ब्रेक से लैस बोगियों का ट्रायल वेक्यूम ब्रेक सिस्टम वाले इंजन के साथ हुआ था। अब रेलवे बोर्ड में परेल इंजन तैयार कर और ट्रायल भी कर दिया है। आगामी दिनों में दो से तीन ट्रायल अभी ओर बोर्ड करेगा।

विज्ञापन

क्या है एयर पावर ब्रेक
देश में ब्रॉडगेज ट्रैक पर चलने वाली बोगियों में एयर पावर ब्रेक का इस्तेमाल होता है। अभी तक कालका-शिमला विश्व धरोहर पर चलने वाली ट्रेनों में वेक्यूम ब्रेक होता है। इस कारण ट्रेन तेज रफ्तार में भी नहीं चलाई जा सकती है। जबकि आपातस्थिति में ब्रेक लगाने पर ट्रेन थोड़ी दूरी पर जाकर रुकती है। लेकिन पैनारमिक विस्ताडोम कोच में ब्रेक सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है। अब आपात समय में ब्रेक लगाने के बाद अधिक दिक्कत भी नहीं आएगी। नेरोगेज लाइन पर एयर पावर ब्रेक का इंजन से लेकर बोगियों तक इस्तेमाल किया है।

उड्डयन मंत्रालय दे चुका हरी झंडी
दिसंबर-2024 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने भी ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। कोई भी नई ट्रेन चलाने से पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीम जांच करती है और रिपोर्ट तैयार करती है। इस रिपोर्ट को मंत्रालय ने रेल मंत्रालय को भेज दिया है।

कालका-शिमला विश्व धरोहर पर आगामी दिनों में पैनोरमिक विस्ताडोम कोच चलाए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। किराया भी थोड़ा बढ़ सकता है। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया जाएगा- नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed