फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Now Himcare card can be renewed anytime in the year 3227 diseases are treated for free

Himachal Pradesh: अब हिमकेयर कार्ड को साल में कभी भी करा सकेंगे रिन्यू, 3,227 बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज

Fri, 04 Jul 2025 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लोग अब हिमकेयर कार्ड को साल में कभी भी रिन्यू करवा सकेंगे। हिमकेयर योजना के तहत छोटी-बड़ी 3,227 बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Now Himcare card can be renewed anytime in the year 3227 diseases are treated for free
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की जनता के लिए राहत भरी खबर है। लोग अब हिमकेयर कार्ड को साल में कभी भी रिन्यू करवा सकेंगे। अगर समय पर कार्ड का नवीकरण नहीं होता है तो नई नीति के तहत तिमाही आधार पर मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था को इसी महीने से लागू कर दिया है।

विज्ञापन


एक परिवार के अधिकतम पांच सदस्य शामिल
प्रदेश में 5.26 लाख हिमकेयर कार्ड धारक परिवार हैं। इस कार्ड के तहत एक परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। योजना के तहत छोटी-बड़ी 3,227 बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। हिमाचल में अब हिमकेयर कार्ड प्रत्येक वर्ष तिमाही आधार पर बनेंगे। इन कार्डों की वैधता एक वर्ष होगी और कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल हर तीन महीने बाद खोला जाएगा। पोर्टल प्रत्येक वर्ष मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में एक-एक महीने के लिए खुला रहेगा। हिमाचल सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया है।

विज्ञापन

1,000 रुपये का शुल्क
हिमकेयर कार्ड बीपीएल, मनरेगा, रेहड़ी-फड़ी वालों, अनाथ और जेल कैदियों सहित विभिन्न वर्गों के लिए मुफ्त बनाए जाते हैं। इस कार्ड के लिए एकल महिलाओं, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों, 40 फीसदी और इससे अधिक दिव्यांगजनों, मिड डे मील वर्करों, अंशकालिक श्रमिकों और दैनिक वेतन भोगियों से 365 रुपये का मामूली शुल्क लिया जाता है। शेष पात्र वर्गों से 1,000 रुपये का शुल्क लिया जाता है। प्रदेश सरकार के 136 स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़, सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंडीगढ़ और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर (टाटा मेमोरियल सेंटर) चंडीगढ़ में हिमकेयर लाभार्थियों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य में कार्यरत सभी निजी संस्थानों में हिमकेयर योजना के तहत डायलिसिस सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed