फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Vehicles will be searched on Himachal border additional police force will be deployed

Himachal News: हिमाचल सीमा पर होगी वाहनों की तलाशी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा, जानें पूरा मामला

Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 02:00 AM IST
सार

हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Himachal News Vehicles will be searched on Himachal border additional police force will be deployed
हिमाचल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में नशा सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में गृह विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई। इसमें दूसरे राज्यों से हिमाचल में आ रहे नशे को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर गहन मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 19 नवंबर को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके चलते तैयारियों को लेकर यह समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन


बैठक में हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की बात कही गई। हिमाचल आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। हिमाचल की सीमाओं पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चिट्टा सप्लायरों को पकड़ने के लिए पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। हिमाचल में चिट्टा खत्म करने के लिए सरकार ने पंचायतों में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसमें लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले कुप्रभाव की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में भी छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक के साथ संपर्क बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और आईटीबीपी के प्रतिनिधियों ने भी शिमला में बैठक हुई थी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया था। इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी, आरपीएफ, सीबीआई और एनआईए के पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिदेशक तक के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें कानून व्यवस्था मजबूत और नशा रोकने को लेकर एकजुट होने पर फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed