{"_id":"677d2c61d88f61abfc0870f5","slug":"himachal-news-two-firs-lodged-for-making-objectionable-remarks-against-congress-and-chief-minister-sukhu-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो FIR, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो FIR, जानें पूरा मामला
Tue, 07 Jan 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:00 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें सोशल मीडिया अकाउंट और एक चैनल के जरिये पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पहला मामला कांग्रेस के पदाधिकारी सुरेश कुमार ने दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने बताया कि खुद को जुब्बल-नावर-कोटखाई का सदस्य बताने वाले दिनेश नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर अलग-अलग पोस्ट पर टिप्पणियों को दोहराकर कांग्रेस पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। इस तरह से इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से गलत सूचना, अफवाह भी फैलाई गई है। इससे लोगों और समाज में घृणा की भावना को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में राज्य गुप्तचर विभाग की ओर से शिकायत की गई है कि एक चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों और प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। पुलिस ने इस आधार पर चैनल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए मामलों की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर किसी भी संस्था या व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनी अपराध है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।