फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Sukhu became an observer to take stock of Congress election preparations in Kerala

Himachal News: दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, संगठन पर हुई विस्तृत चर्चा

Wed, 02 Apr 2025 10:17 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केरल में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पार्टी पर्यवेक्षक बनकर गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर को शिमला से दिल्ली गए। बुधवार को कोच्चि के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Himachal News Sukhu became an observer to take stock of Congress election preparations in Kerala
दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर को शिमला से दिल्ली गए। बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी के बीच दिल्ली में हिमाचल प्रदेश संगठन सृजन की विस्तृत चर्चा की । हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मजबूत संगठन के साथ व्यवस्था परिवर्तन से आत्म निर्भरता की ओर हिमाचल के लिए पंचायत स्तर पर काम किया जाएगा । इसके बाद कोच्चि के लिए रवाना हो गए।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर केरल विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनवर सादात और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


पांच अप्रैल को शिमला लौट सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए जाना है। आठ और नौ अप्रैल को अहमदाबाद में बैठक प्रस्तावित है। उत्तर भारत में कांग्रेस की एकमात्र सरकार के मुख्यमंत्री को पार्टी नेतृत्व ने केरल में पर्यवेक्षक बनाकर भेजकर नेताओं की नब्ज टटोलने का जिम्मा दिया है। केरल के तीन दिवसीय दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इन दिनों केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed