फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Subedar Major Sandeep Awasthi died of heart attack in Nagaland

Himachal News: सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी का नागालैंड में हृदयाघात से निधन, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 03 Dec 2024 09:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गुलेर(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलेर(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Dec 2024 09:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के असम राइफल में तैनात हरिपुर निवासी संदीप अवस्थी का नगालैंड के दीमापुर में हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि संदीप की पार्थिव देह बुधवार देर शाम तक पैतृक गांव में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Himachal News Subedar Major Sandeep Awasthi died of heart attack in Nagaland
सूबेदार मेजर संदीप अवस्थी (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत असम राइफल में तैनात हरिपुर निवासी संदीप अवस्थी का नगालैंड के दीमापुर में हृदयाघात से निधन हो गया है। मंगलवार सुबह ही परिजनों को उनके निधन की सूचना दूरभाष के माध्यम पर मिली। असम राइफल में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात संदीप अवस्थी वर्ष 1992 में भर्ती हुए थे। उनका सेवाकाल करीब 32 वर्ष का हुआ था। संदीप की पत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं तथा उनकी एक बेटी है। बताया जा रहा है कि संदीप की पार्थिव देह बुधवार देर शाम तक पैतृक गांव में पहुंच सकती है। निधन की सूचना मिलने पर पत्नी और बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने खबर की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed