फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Student commits suicide by hanging herself in Shimla

Himachal News: शिमला में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 05 Feb 2025 02:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Himachal News Student commits suicide by hanging herself in Shimla
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

राजधानी शिमला के मैहली क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा अपनी बहन के साथ मैहली स्थित अपने आवास में रह रही थी। मृतक छात्रा अभी पढ़ाई कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मृतका अपनी बहन के साथ घर में थी। जबकि उनकी मां किसी पारिवारिक शादी में दिल्ली गई हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह दिनभर से कुछ परेशान थी, लेकिन उसने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। रात करीब 10 बजे वह अपनी बालकनी में टहल रही थी। थोड़ी देर बाद जब उसकी बहन ने उसे कमरे में आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब बहन बालकनी की ओर गई तो देखा कि लोहे के एंगल से स्टॉल का फंदा लगाकर उसकी बहन ने जान दे दी है।
विज्ञापन


बहन ने तुरंत अपनी मां को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में मौसी और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और युवती के शव को नीचे उतारा। परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। शिमला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। छोटा शिमला पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed