{"_id":"678f8e465d758f878e0cdf2c","slug":"himachal-news-snow-skating-team-left-for-leh-for-khelo-india-games-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: खेलो इंडिया गेम्स के लिए लेह रवाना हुई हिमाचल की स्नो स्केटिंग टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: खेलो इंडिया गेम्स के लिए लेह रवाना हुई हिमाचल की स्नो स्केटिंग टीम
Tue, 21 Jan 2025 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:38 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के लेह में 23 जनवरी से शुरू हो रहे शीतकालीन खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की स्पीड स्नो स्केटिंग टीम रवाना हो गई है। 23 जनवरी से हो रही प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली से लेह के लिए रवाना होती हिमाचल प्रदेश की स्पीड स्नो स्केटिंग की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के लेह में 23 जनवरी से शुरू हो रहे शीतकालीन खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल प्रदेश की स्पीड स्नो स्केटिंग टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना हो गई है। इसमें शिमला जिले के 12 खिलाड़ियों के अलावा अन्य जिलों के 10 प्रतिभागी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टीम मैनेजेर रोमित वर्मा ने बताया कि 23 जनवरी से हो रही प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। विख्यात कंवर, स्नेहा, इप्शिता राणा, सैलेश राणा, शुभम ठाकुर, रंजेय जीनाथ, सारांश वर्मा, समर्थ अत्री, राघव शर्मा, अनिमेष शर्मा, मानसी शर्मा और आशुतोष जस्टा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
शिमला से इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों का इतना बड़ा दल स्केटिंग में अपना भविष्य तलाशने के लिए आगे आया है। ठियोग के चियोग में खिलाड़ियों के चयन के लिए चार दिवसीय शिविर लगाया गया था। स्केटिंग में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा कई मर्तबा व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
आइस हॉकी की बारीकियां सीखेंगे 50 युवा
जनजातीय क्षेत्र लाहौल के 50 युवा आइस हॉकी खेल की बारीकियां सीखेंगे। इसके लिए आइस हॉकी संघ लाहौल-स्पीति ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की सकारात्मक पहल की है। उपायुक्त राहुल कुमार ने केलांग में सात दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के आयोजक एवं ग्राम पंचायत केलांग के प्रधान सोनम जांगपो ने बताया है कि लाहौल घाटी में आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए संघ ने पहल की, जिसे युवाओं ने दिन-रात कड़ाके की ठंड में मेहनत कर अमलीजामा पहनाया है। आइस हॉकी संघ लाहौल-स्पीति की तरफ से केसंग दिकित युवाओं को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि युवाओं को इसी तरह बढ़-चढ़ कर खेल में आगे आना चाहिए, ताकि वे अपने प्रदेश और देश के लिए खेल में प्रतिनिधित्व कर सकें। इस दौरान केलांग वार्ड के जिला परिषद सदस्य कुंगा बौध, प्रधानाचार्य रमेश लाल, डीपीई सोनम, उपप्रधान नावंग छेरिंग, राहुल रोहल्ल, सुनील, अशोक मियस, तेजिंन बौध, देवी सिंह दोरजे, रवि, तेजिंन नोरबू ,रिगजिन, दोरजे, वांगयाल, जांगपो आदि मौजूद रहे।