{"_id":"679782e220b4ec5ffd0e08bf","slug":"himachal-news-sirmaur-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-a-private-hotel-solan-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सिरमौर के युवक की निजी होटल में संदिग्ध मौत, नाम और पता दिया था गलत; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सिरमौर के युवक की निजी होटल में संदिग्ध मौत, नाम और पता दिया था गलत; जानें पूरा मामला
Mon, 27 Jan 2025 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:23 PM IST
सार
जिला सोलन के एक होटल में सिरमौर राजगढ़ का युवक मृत पाया गया। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय सोलन के एक निजी होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक राजगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को कमरे से सिरिंज भी बरामद हुई है। हालांकि इसका प्रयोग हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस को सिरिंज का शरीर पर कोई निशान भी नहीं मिला है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
नाम और पता लिखवाया था गलत
पुलिस के अनुसार राजगढ़ रोड सोलन के एक निजी होटल के मैनेजर वेद प्रकाश ने पुलिस चौकी शहर सोलन में सूचना दी कि इनके होटल के कमरे में एक युवक ठहरा था, जिसने अपना नाम और पता गलत लिखवाया था। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान जांच में पाया कि कमरे में राहुल ठाकुर निवासी पच्छाद सिरमौर नामक युवक ठहरा था, जिसके नाम की होटल के रजिस्टर में एंट्री भी पाई गई।
विज्ञापन
'घर से बिना बताए भाग गया था'
मौके पर स्थानीय पार्षद व अन्य लोगों की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा कुंडी तोड़कर खोला गया तो कमरे के अंदर युवक सिरहाने का सहारा लिए हुए बैठा हुआ पाया गया। जब जांच की गई तो युवक मृत पाया गया। शव को एंबुलेंस से सोलन पहुंचाया गया। युवक के पिता ने बताया कि वह 3 जनवरी को घर से बिना बताए भाग गया था और अपने साथ कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले गया था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना राजगढ़ में भी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
मानसिक तनाव में था युवक
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
बद्दी से कामगार युवक लापता
बद्दी के एक उद्योग में काम करने के लिए आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। युवक के परिजनों ने बद्दी थाना में शिकायत दर्ज करवा युवक को तलाश करने की गुहार लगाई है। बद्दी थाना में दी शिकायत में युवक के भाई तुझार निवासी पवन कुमार पुत्र राम प्रकाश ने बताया उसका भाई अजय कुमार पुत्र राम प्रकाश 20 जनवरी को बद्दी के उद्योग में अपने गांव तुझार से कार्य करने के लिए गया, लेकिन घर वापस नहीं आया। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर उक्त युवक को रिश्तेदारों, परिजनों व दोस्तों के पास तलाश की। लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो इसकी शिकायत बद्दी थाना में दर्ज करवाई है।
उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बीबीएन के साथ लगते राज्यों के थानों में भी फोटो भेज कर तलाश की जा रही है।