फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Shahi Mahatma accused of chitta smuggling property will be confiscated

Himachal News: चिट्टा तस्करी के आरोपी शाही महात्मा पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त

Sun, 22 Sep 2024 12:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

अंतरराज्यीय तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शाही महात्मा द्वारा नशे की तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News Shahi Mahatma accused of chitta smuggling property will be confiscated
हिमाचल पुलिस लोगो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे अंतरराज्यीय तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिट्टा तस्करी के साथ उसके खिलाफ वित्तीय जांच भी शुरू कर दी है। इसके तहत नशे की तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा। शाही महात्मा उर्फ शशि महात्मा उर्फ शशि नेगी गांव बिजौरी रंटाड़ी, रोहड़ू का रहने वाला है। वह कई सालों से शिमला जिला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। हाल ही में कोटखाई में पकड़ी 468 ग्राम चिट्टे की खेप के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े कई और सदस्यों की गिरफ्तारी भी होगी। ये लोग शाही महात्मा के इशारे पर जुब्बल, रोहडू़ और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा तस्करी का काम करते थे। 

विज्ञापन


पुलिस इससे पूर्व भी इसी गिरोह से जुड़े एक अन्य मामले में भी आरोपी की करीब 55 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर चुकी है। गौरतलब है कि पुलिस ने विगत दिनों एंटी नारकोटिक्स फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के मुद्दसीर अहम्मद निवासी कुपवाड़ा को गिरफ्तार किया था। उससे 468 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसकी बाजार में कीमत 18,00000 रुपये है। जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी के इस मामले में मुख्य सरगना शाही महात्मा है। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रामपुर में भी गिरोह का हो चुका है भंडाफोड़ 
पिछले साल रामपुर और आसपास के क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे संजय भुरिया गिरोह का भी पुलिस भंडाफोड़ कर चुकी है। इसमें पुलिस ने गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं नशे से अर्जित करीब 76 लाख रुपये की संपत्ति को भी जब्त किया गया था। अब पुलिस इसी तरह से शाही महात्मा पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से ला रहे थे सप्लाई
चिट्टे की यह खेप जम्मू-कश्मीर से रोहडू़ लाई जा रही थी लेकिन इससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया गया। अब पुलिस चिट्टा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की कोशिश में है और इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। 

चिट्टा तस्करी के सरगना शाही महात्मा के खिलाफ वित्तीय जांच भी की जा रही है। इसमें नशे से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed