फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Rs 325 crore released for Renuka project, displaced people will get compensation

Himachal News: रेणुका प्रोजेक्ट के लिए 325 करोड़ जारी, विस्थापितों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 26 Aug 2025 08:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

रेणुका बांध परियोजना के लिए 325 करोड़ रुपये की यह राशि मिलने से प्रक्रिया में तेजी आएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2021 को इसका शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
Himachal News Rs 325 crore released for Renuka project, displaced people will get compensation
रेणुका बांध परियोजना बांध स्थल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्र सरकार ने रेणुका बांध परियोजना के लिए 325 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है। यह राशि सीधे परियोजना के खाते में पहुंच गई है और इसे मुख्य रूप से विस्थापित परिवारों को दिए जाने वाले रुके हुए मुआवजे पर खर्च किया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि 325 करोड़ रुपये की यह राशि मिलने से प्रक्रिया में तेजी आएगी। हालांकि, अभी भी और धनराशि का इंतजार है ताकि बांध निर्माण के कार्य को गति मिल सके। वर्तमान अनुमान के अनुसार परियोजना पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2021 को इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद से तमाम प्रशासनिक व तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पर्याप्त बजट की उपलब्धता ही सबसे बड़ी शर्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed