फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Rs 24.44 crore released to speed up construction work of health institutions

Himachal News : स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए 24.44 करोड़ जारी

Wed, 24 Sep 2025 05:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य संस्थानों की इमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए हिमाचल सरकार ने 24.44 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Rs 24.44 crore released to speed up construction work of health institutions
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों की इमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 24.44 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी और राज्य के लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कुल्लू में कैथ लैब के लिए 7.92 करोड़ रुपये, नागरिक अस्पताल नादौन में टाइप-3 और टाइप-4 आवास और अतिरिक्त खंड के निर्माण के लिए 2.64 करोड़ रुपये और नागरिक अस्पताल कंडाघाट के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन


इसी तरह ऊना के नागरिक अस्पताल अंब के लिए 3.30 करोड़ रुपये और कांगड़ा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हमीरपुर में चिकित्सकों के आवास, हमीरपुर देहरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, देहरा नागरिक अस्पताल में चिकित्सों के आवास, कांगड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के भवन और गगरेट अस्पताल के लिए 1.32 करोड़ रुपये प्रति संस्थान जारी किए गए हैं। सीएम ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के निकट आधुनिक के चलते आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed