फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Remote area Pin Valley connected to BSNL 4G network wave of happiness among people

Himachal News: बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क से जुड़ा दुर्गम क्षेत्र पिन वैली, लोगों में खुशी की लहर

Fri, 29 Nov 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, काजा ( लाहौल स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा ( लाहौल स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:09 PM IST
सार

जिला लाहौल-स्पीति के दुर्गम एवं दूर-दराज क्षेत्र पिन वैली सहित इस वैली का अंतिम गांव मुद भी अब भारत संचार निगम लिमिटेड की 4जी सेवा से जुड़ गया है। 4G संतृप्ति परियोजना के तहत अब स्पीति क्षेत्र में बीएसएनएल ने लगभग 30 टावर स्थापित किए हैं। 

विज्ञापन
Himachal News Remote area Pin Valley connected to BSNL 4G network wave of happiness among people
बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क से जुड़ा दुर्गम एवं दूर-दराज क्षेत्र पिन वैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दुर्गम एवं दूर-दराज क्षेत्र पिन वैली सहित इस वैली का अंतिम गांव मुद भी अब भारत संचार निगम लिमिटेड की 4जी सेवा से जुड़ गया है। इससे पिन वैली के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रदेश सरकार का भी इसके लिए आभार जताया है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति राहुल जैन ने बताया कि पिन वैली के लोगों की मांग थी कि उन्हें भी 4जी सेवा प्रदान की जाए। 4G संतृप्ति परियोजना के तहत अब स्पीति क्षेत्र में बीएसएनएल ने लगभग 30 टावर स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात कार्य कर स्पीति क्षेत्र में 4जी सेवा पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed