फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Punjab Governor and his wife health deteriorated in Shimla

Himachal : शिमला आए पंजाब के राज्यपाल व उनकी पत्नी की बिगड़ी तबीयत, चेकअप और टेस्ट के बाद रात को लौटे छराबड़ा

Fri, 13 Jun 2025 11:46 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

वीरवार देर शाम अचानक शिमला दौरे पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया की तबीयत खराब हो गई। वहीं, आईजीएमसी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने दोनों का ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जांचें कीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Punjab Governor and his wife health deteriorated in Shimla
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला दौरे पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया की वीरवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को सांस लेने में तकलीफ और असहज महसूस होने पर रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला लाया गया। यहा अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर 634 और 635 में भर्ती कर उनका चेकअप किया गया। अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग की टीम ने दोनों का ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जांचें कीं।

विज्ञापन


आईजीएमसी में डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की पूरी देखभाल में जुटी रहीं। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी को असहजता महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। सभी जरूरी जांचें की गई हैं और रिपोर्ट सामान्य पाई गईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लौट गए। डॉक्टरों के अनुसार, करीब रात 9:25 बजे राज्यपाल और उनकी पत्नी आईजीएमसी से छराबड़ा स्थित पंजाब के राज्यपाल के सरकारी निवास के लिए रवाना हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed