{"_id":"66f94772fdc696519204bb22","slug":"himachal-news-prisoner-who-escaped-from-shimla-police-custody-caught-from-totu-forest-had-escaped-by-dodging-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: शिमला पुलिस की हिरासत से फरार कैदी पकड़ा गया, टुटू में बीएड कॉलेज के समीप जंगल से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: शिमला पुलिस की हिरासत से फरार कैदी पकड़ा गया, टुटू में बीएड कॉलेज के समीप जंगल से दबोचा
Sun, 29 Sep 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:04 PM IST
सार
शिमला पुलिस की हिरासत से फरार कैदी को पकड़ लिया गया है। पुलिस की टीम ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की और टुटू में बीएड कॉलेज के समीप जंगल से उसे देर रात पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
कैदी लवकुश।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कंडा जेल में सजा काट रहे कैदी को जिला पुलिस ने करीब नौ घंटे बाद पकड़ लिया है। कैदी उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जब पुलिस के कर्मचारी उसे आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद वापस जेल ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की और टुटू में बीएड कॉलेज के समीप जंगल से उसे देर रात पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने उसके खिलाफ बालूगंज थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी लवकुश वीपीओ बिधर खास, तहसील अलापुर, जिला आंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा काट रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को उसे नियमित जांच के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान यहां से लौटते समय तवी मोड़ के समीप वह पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस थाना बालूगंज और पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की और जिले के प्रवेशद्वारों पर भी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इसी बीच देर रात तलाशी के दौरान पुलिस की टीम ने टुटू के समीप बीएड कॉलेज के जंगल से फरार कैदी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन