फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Massive landslide in Shimla Badhal 10 temporary houses apple orchards destroyed

Himachal News : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Sun, 15 Sep 2024 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की बधाल पंचायत के नजदीक शिकारी नाला में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से 10 अस्थायी घरों (दोगरी) समेत सेब के बगीचे तबाह हो गए। लोगों का कहना है कि जिस तरह से रात को भूस्खलन के दौरान आवाजें आ रही थी, उसे लगा कि बादल फटा हो। उधर, प्रशासन ने बादल फटने की घटना से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Himachal News Massive landslide in Shimla Badhal 10 temporary houses apple orchards destroyed
बधाल पंचायत के शिकारी नाला में हुआ भूस्खलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की बधाल पंचायत के नजदीक शिकारी नाला में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से 10 अस्थायी घरों (दोगरी) समेत सेब के बगीचे तबाह हो गए। मलबा और पत्थर गिरने की आवाज सुनकर लोग रात को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। शिकारी नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से रात को भूस्खलन के दौरान आवाजें आ रही थी, उसे लगा कि बादल फटा हो। उधर, प्रशासन ने बादल फटने की घटना से इन्कार किया है।

विज्ञापन




बधाल पंचायत के उपप्रधान संजय जिस्टू ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उपप्रधान ने बताया कि शिकारी नाला में भूस्खलन होने से 10 अस्थायी घरों समेत कई लोगों के सेब बगीचों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नुकसान का आकलन करके प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही कहा कि नाले के आसपास के जिन मकानों को खतरा पैदा हो गया है, उन्हें बचाने के लिए भी ठोस कदम उठाया जाए। उधर, नायब तहसीलदार प्रेम नेगी ने बताया कि देर रात को बधाल के शिकारी नाला में अचानक ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सेब बगीचों को नुकसान हुआ। भूस्खलन के चलते जो मकान खतरे की जद हैं, उनमें रहने वाले लोगों को दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी और अन्य कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन




उधर, कुल्लू जिले की सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे बंद रही। न्यूली पावर हाउस के समीप बीते शनिवार की रात को भूस्खलन हुआ। इससे सड़क पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई। सड़क के बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंस गए। सेब और सब्जियों से भरे वाहन भी सब्जी मंडी नहीं पहुंच पाए। वहीं कालका-शिमला नेशनल फोरलेन पर जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक लेन को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। कसौली-धर्मपुर मार्ग भी तीन घंटे रहा बंद रहा। रविवार को शिमला, सोलन समेत कुछ अन्य जिलों में रविवार दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed