फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Lop three ministers get new Fortuner cars several officers also want to replace their vehicles

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष, तीन मंत्रियों को नई फॉर्च्यूनर गाड़ी, कई अधिकारी भी बदलना चाहते हैं अपनी कारें

Sun, 04 Jan 2026 01:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 01:41 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और तीन मंत्रियों को नई फॉर्च्यूनर गाड़ियों की चाबियां सौंपी गई हैं।  इनकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये तक बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Lop three ministers get new Fortuner cars several officers also want to replace their vehicles
फॉर्च्यूनर गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नई गाड़ियों में चलेंगे। तीन लाख किमी की तय माइलेज पूरी करने के बाद नेता प्रतिपक्ष और तीनों मंत्रियों को नई फॉर्च्यूनर गाड़ियों की चाबियां सौंपी गई हैं। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष और तीन अन्य मंत्रियों की पुरानी कारें तीन लाख किलोमीटर चल चुकी थीं। ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग को इन्हें बदलने को कहा गया था। पहले तो सामान्य प्रशासन विभाग इन्हें खरीदने को आगे टालता रहा। इसका प्रस्ताव हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गया और मंत्रियों की ओर से दबाव बनने के बाद खरीद को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले दिनों फाॅर्च्यूनर गाड़ियों की खरीद की गई। इनकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये तक बताई जा रही है। दो अन्य मंत्री भी अपनी कारें बदलने को बार-बार कह चुके हैं, मगर अभी इनके तीन लाख किलोमीटर पूरे नहीं हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंत्रियों को ई-कारें देने पर भी चर्चा हुई। मगर दुर्गम क्षेत्रों की कच्ची सड़कों में इनके पूरी तरह कामयाब नहीं होने के कारण इस विचार को रोक दिया गया। इसके बाद फाॅर्च्यूनर कारों के टॉप मॉडल देने पर सहमति बनी। डीजल से चलने वाली इन कारों को ही उपयुक्त माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अधिकारी भी बदलना चाहते हैं अपनी कारें 
सरकार के कई बड़े अधिकारी भी अपनी कारें बदलना चाहते हैं। इनमें से कई अफसरों का कहना है कि उनके भी तय किलोमीटर पूरे हो चुके हैं। गाड़ियों को रिपेयर करने की स्थिति नहीं है और ऐसा करना महंगा काम हो गया है। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग अभी अधिकारियों की इस मांग को आगे टाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed