फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Kangra Cyber villains cheated woman of Rs 31.70 lakh by digital arrest

Himachal News: डिजिटल अरेस्ट कर साइबर शातिरों ने महिला से ठग लिए 31.70 लाख, ऐसे दिया अपराध को अंजाम; जानें

Thu, 08 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 05:00 AM IST
सार

Digital Arrest: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शातिरों ने एक महिला से लाखों की ठगी कर ली। महिला के आधार कार्ड का मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने की बात कहकर इस ठगी को अंजाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Kangra Cyber villains cheated woman of Rs 31.70 lakh by digital arrest
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा की फतेहपुर उपमंडल क्षेत्र की एक महिला को शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट कर उससे 31.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला से एक ही दिन में शातिरों ने यह राशि ठग ली। महिला के आधार कार्ड का मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने की बात कहकर इस ठगी को अंजाम दिया है। ठगी का अहसास होने पर महिला ने बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


महिला को पांच मई को आरबीआई के अधिकारी बताकर ठगों ने फोन किया था। शातिरों ने महिला को बताया कि उसके नाम पर एक सिम जारी हुई है और आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ा हुआ है। वहीं, ठगों ने महिला से बैंक खातों में जमा राशि सहित घर में सदस्यों की भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ रहती है और पति के पति का देहांत हो चुका है। पति की पेंशन से जीवन यापन कर रही है।
विज्ञापन


ठगों की ओर से आरबीआई का अधिकारी बताकर उसको डराया गया और एक बैंक खाते में राशि डालने को कहा। ठगों की ओर से बाकायदा एक बैंक खाता नंबर भी दिया और कहा गया कि राशि की जांच होगी। इस पर महिला की ओर से 6 मई को यह राशि बैंक खाते में जमा करवा दी। इसके अलावा अब बुधवार को महिला ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। उधर, एएसपी साइबर क्राइम पुलिस धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कॉल से डरें नहीं, बल्कि लड़ें
यदि आपके पास भी इस तरह की धमकी वाले फोन कॉल आते हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें। यदि कोई मैसेज या ई-मेल आता है तो उसे सबूत के तौर पर पुलिस को दें। यदि किसी कारण आपने कॉल रिसीव कर लिया और आपको वीडियो कॉल पर कोई धमकी देने लगा तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करें और शिकायत करें। किसी भी कीमत पर डरें नहीं और पैसे तो बिलकुल भी ना भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed