फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Jewellery worth lakhs of rupees kept in bank locker goes missing solan

Himachal News: बैंक के लॉकर में रखे लाखों रुपये के आभूषण गायब, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 06 Jan 2025 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 08:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक सरकारी बैंक के लॉकर से महिला के लाखों रुपये के आभूषण गायब हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal News Jewellery worth lakhs of rupees kept in bank locker goes missing solan
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय सोलन के एक सरकारी बैंक के लॉकर से महिला के लाखों रुपये के आभूषण गायब हो गए हैं। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का बैंक में 35 वर्षों से लॉकर है।

विज्ञापन


सोलन की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक शाखा माल रोड सोलन में करीब 35 साल पहले अपने गहने रखने के लिए लॉकर लिया था। इसमें उसने अपने सोने व चांदी के कीमती गहने रखे थे। इनमें सिर में पहनने का टिक्का 1, नाक की नथ 1, शीशफूल 1, गले का हार 1, कान के सेट एक जोडी, चार सोने के कड़े (गोखरू) और माता का एक चांदी का मुकुट, अंगूठियों के चार नग, चांदी की दो अंगूठियां शामिल थीं।
विज्ञापन


इन गहनों को वह समय-समय पर बैंक में जाकर चेक भी करती थीं। 25 जून 2024 को भी उन्होंने बैंक में जाकर लॉकर को चेक किया था तो उस समय इनके सारे गहने लॉकर में थे। अब चार जनवरी की दोपहर को बैंक गईं और वहां बैंक प्रबंधक को कहा कि लॉकर से कुछ सामान निकालना है। इस दौरान इनके साथ असिस्टेंट मैनेजर भी आया, जिसने कहा कि लॉक खुला है। चेक करने पर पाया कि लॉकर में लगा ताला खुला था और सामान नहीं है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed