फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Former soldier 103 year old Bajir Chand is no more funeral with military honours

Himachal News: पूर्व सैनिक 103 वर्षीय बजीर चंद नहीं रहे, सैन्य सम्मान के साथ विदाई; जानें

Wed, 26 Feb 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 05:47 PM IST
सार

जिला मंडी की तनिहार पंचायत के 103 वर्षीय पूर्व सैनिक बजीर चंद का मंगलवार देर रात निधन हो गया। बजीर चंद का जन्म 1922 वर्ष में हुआ था। वे 1953 में सेना में भर्ती हुए। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भी भाग लिया। 

विज्ञापन
Himachal News Former soldier 103 year old Bajir Chand is no more funeral with military honours
तनिहार में पूर्व सैनिक बजीर सिंह को श्रद्धांजलि देते सैनिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप तहसील टिहरा की तनिहार पंचायत के 103 वर्षीय पूर्व सैनिक बजीर चंद का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने पैतृक गांव तनिहार में अंतिम सांस ली। बजीर चंद ने सेना की रेजिमेंट ऑफ आरटी में 20 वर्ष तक सेवाएं दी थीं।

विज्ञापन


बुधवार को स्टेशन हेडक्वार्टर पालमपुर से सूबेदार उमेद सिंह और उनकी टीम, स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टिहरा शशिपाल शर्मा और ग्रामीण राजस्व अधिकारी राकेश चौहान की अगुवाई में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके बड़े बेटे सेवानिवृत्त कर्नल जगरनाथ ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


बजीर चंद का जन्म 1922 वर्ष में हुआ था। वे 1953 में सेना में भर्ती हुए। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भी भाग लिया। बजीर चंद ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा में भरपूर सहयोग दिया। उनके निधन पर राज मल, बीरबल सिंह, राजेंद्र सिंह पराशर, तहसीलदार अजय पराशर, ज्ञान चंद, मेहर सिंह, मुंशी राम, जितेंद्र सिंह, महाजन सिंह, हाकम चंद पठानिया व अन्य ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed