फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Female trainer accuses principal of sexual harassment case of ITI Nalagarh

Himachal News: महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईटीआई नालागढ़ का मामला; जानें

Thu, 17 Apr 2025 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

आईटीआई नालागढ़ में एक महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाए हैं कि पिछले कुछ समय से उन्हें बिना काम से ऑफिस में बुलाया जाता है। आरोप लगाए कि जब प्रधानाचार्य का ऑफर स्वीकार नहीं किया तो उसे उस दिन से प्रताड़ित किया जाने लगा।

विज्ञापन
Himachal News Female trainer accuses principal of sexual harassment case of ITI Nalagarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आईटीआई नालागढ़ की एक महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने विभाग की योजना उत्पीड़न कमेटी को इसकी शिकायत की है। शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि वह नालागढ़ माॅडल आईटीआई में ट्रेनर है। पिछले कुछ समय से उन्हें बिना काम से ऑफिस में बुलाया जाता है। आरोप लगाए कि जब प्रधानाचार्य का ऑफर स्वीकार नहीं किया तो उसे उस दिन से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका कांट्रेक्ट रद्द करने और उसे नौकरी से निकालने की धमकियां भी मिलने लगी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से भी की गई। विभाग की महिला उत्पीड़न कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को इसकी सुनवाई रखी गई है।

विज्ञापन


उधर, संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फरवरी में संस्थान के चार कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र को लेकर भी संशय है। इस महिला कर्मचारी के लेक्चर भी शॉर्ट हैं। जब इन कर्मचारियों को यह पता चला कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी है तो उन्होंने रिकॉर्ड में पहले टेंपरिंग की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। उसके बाद यह रिकॉर्ड फाड़ दिया गया और सुबूत मिटाने का प्रयास किया गया। अपने ऊपर कार्रवाई की तलवार लटके देख उनकी कई जगह पर उत्पीड़न की शिकायत भेज दी। उन्होंने किसी के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया है। अब इस मामले में ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इसकी सुनवाई 22 अप्रैल को है, जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed