{"_id":"670e94fa065fbbe286056744","slug":"himachal-news-employees-of-corporations-and-boards-will-also-get-salary-and-pension-on-28th-october-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सबकी होगी हैप्पी दिवाली! निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों को भी 28 को मिलेगा वेतन और पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सबकी होगी हैप्पी दिवाली! निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों को भी 28 को मिलेगा वेतन और पेंशन
Tue, 15 Oct 2024 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:46 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सभी निगमों-बोर्डों के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले ही सभी को वेतन और पेंशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी निगमों-बोर्डों के कर्मचारियों और पेंशनरों की भी हैप्पी दिवाली होगी। उन्हें इस माह की 28 तारीख को ही वेतन और पेंशन जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस बाबत मंगलवार को निर्देश जारी किए। सरकार के इस निर्णय से बोर्डों और निगमों के लगभग 50,000 कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जनवरी 2023 से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का भी निर्णय लिया है। इस वृद्धि का हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया राशि भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उन्हें पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर विधायक नीरज नैयर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल जोशी तथा माई जीओवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एचपीएसपीसीबी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 2 करोड़
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए बोर्ड कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह अंशदान सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन