{"_id":"688101f8498d0fb3f40c13e6","slug":"himachal-news-deputy-cm-mukesh-agnihotri-wrote-a-letter-to-the-pm-to-release-jjm-funds-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जेजेएम का पैसा जारी करने को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीएम को लिखा पत्र, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जेजेएम का पैसा जारी करने को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीएम को लिखा पत्र, जानें
Wed, 23 Jul 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:08 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 1100 करोड़ की राशि जारी करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत मंजूर बजट की बकाया राशि जारी करने की मांग की है। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को 6200 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। इसमें से 5100 करोड़ मिला है। शेष 1100 करोड़ की राशि रिलीज नहीं की गई है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बजट के अभाव में कई काम रुके हुए हैं। ठेकेदारों की पेमेेंट रुकी है। पैसा जारी न होने से हिमाचल में कार्यों को रोकना पड़ रहा है। हिमाचल सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि परियोजना बनाने में पैसा खर्च कर सके। प्रोजेक्ट के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर भी रखे गए हैं जिनकी मानदेय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया गया है कि इस बजट को जल्द जारी किया जाए। पूर्व सरकार के समय में समय पर पैसा रिलीज किया जाता था लेकिन अब पैसा नहीं दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कई बार इस मामले को दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन