फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Complaint of bringing beef to Shimla hotel police reached the spot

Himachal News: शिमला के होटल में बीफ लाने की शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस, नहीं मिला कोई प्रमाण

Sun, 06 Oct 2024 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

शिमला के एक निजी होटल में गौमांस पकाने की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस का दावा है कि होटल में जांच के दौरान बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Himachal News Complaint of bringing beef to Shimla hotel police reached the spot
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहर के एक होटल में बीफ लाने की शिकायत पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस का दावा है कि होटल में जांच के दौरान बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार लालपानी के एक होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विशेष समुदाय के युवक होटल में बीफ लाते हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और होटल में पहुंची।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने होटल में छानबीन के साथ ही होटल के संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ भी की है, लेकिन अभी तक की जांच के दौरान होटल में बीफ मिलने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। सदर पुलिस ने इस संबंध में एक रपट भी दर्ज की है। पुलिस गोमांस की शिकायत के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं शहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए इस तरह की अफवाह तो नहीं उड़ाई गई है। वहीं मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक गोशाला में गाय से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद विशेष समुदाय से संबंध रखने वाले दोनों युवक शिमला से चले गए हैं। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम ने कहा कि यह हिंदू समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि होटल में ही रहने वाले हिंदू समुदाय के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में होटल के संचालक से भी बात हुई है। दोनों कर्मचारी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे और घटना के बाद भाग गए हैं। वहीं, एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई थी और जांच करने पर बीफ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed