फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhu will inaugurate water sports on Tuesday will address public meeting

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को करेंगे वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

Mon, 28 Oct 2024 03:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu will inaugurate water sports on Tuesday will address public meeting
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को मंडी भराड़ी के पास वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय बिलासपुर में मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही झील में क्रूज की सैर करेंगे। मंडी भराड़ी में ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां पहले विजिलेंस एंड एंटी करप्शन भवन का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद रौड़ा सेक्टर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। करीब 3:15 बजे मुख्यमंत्री लुहणू मैदान से शिमला के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन

जिले को मिलेगी बड़ी सौगात
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री धर्माणी ने कहा कि पर्यटन के रूप में एक बहुत बड़ी सौगात बिलासपुर को मिल रही है। इससे पहले जिले में पर्यटन की गतिविधियां न के बराबर थीं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही उन्होंने इसके लिए सुझाव दिया और इस पर कार्य शुरू हुआ। इसके तहत औहर में पर्यटन कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। धर्माणी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करना शामिल है। इस दिन अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने के सुझाव भी दिए गए, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन गतिविधियों को अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही है। इसके लिए जिला पर्यटन प्रबंधन समिति भी बनाई गई है, जो यहां देखरेख करेगी।

आय का 75 प्रतिशत जिले को मिलेगा
मंत्री धर्माणी ने बताया कि यहां से जो आय होगी, उसका 25 प्रतिशत प्रदेश सरकार और 75 प्रतिशत हिस्सा जिले को मिलेगा। मंत्री ने बताया कि मंडी भराड़ी में मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों से भी मिलेंगे। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान, हिमुडा निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल, अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा और हेमराज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed