फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhu said BJP left a debt of Rs 75 thousand we are taking loan to repay the same

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- 75 हजार का कर्ज छोड़ गई भाजपा, उसी को चुकाने के लिए ले रहे कर्ज

Fri, 14 Nov 2025 08:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 08:50 PM IST
सार

शुक्रवार को रिज मैदान शिमला में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार करीब 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है। 

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu said BJP left a debt of Rs 75 thousand we are taking loan to repay the same
शिमला के रिज मैदान पर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झूमते मुख्यमंत्री सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नैतिकता की बात न करें। सोलन और चंबा में क्या हो रहा है, वह सबके सामने हैं। भाजपा के पास अब कुछ कहने को नहीं है। नैतिकता की बात उन्हें करनी चाहिए जिनमें नैतिकता बची हो। शुक्रवार को रिज मैदान शिमला में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ओर से सरकार के 3 साल के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाने का हक नहीं है। ये सरकारी कार्यक्रम है जिसमें सरकार अपने काम को जनता के बीच रखेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का आरोप है कि नेरचौक से मेडिकल कॉलेज के 41 प्रोफेसर हटा दिए गए हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हर एक मेडिकल कॉलेज का अलग कैडर बन रहा है। आईजीएमसी का भी अलग कैडर बन रहा है। नेरचौक के 28 डॉक्टरों को मंडी की उन डिस्पेंसरियों में रखा गया है, जहां डॉक्टर नहीं थे। मेडिकल कॉलेज में और ज्यादा स्टाफ दिया जाएगा ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कहा कि भाजपा ने संस्थान तो खोल दिए लेकिन एमआरआई जैसी मशीनें ठेके पर दे दी। अब ऐसा नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार करीब 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है। अब इसी कर्ज को चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को और कर्ज लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। प्रदेश आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों से धन लुटा दिया जाता था, अब उसको बचाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का ख्याल रखेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम बनने के बाद वह सबसे पहले सचिवालय की बजाय बालिका आश्रम गए। कहा कि प्रदेश की संपदा पर इनका भी अधिकार है। पहले सिर्फ इन बच्चों की देखभाल की जाती थी। 18 साल बाद क्या करना है, उसकी कोई योजना नहीं थी। हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां इन बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनी। अब इन बच्चों का पैदा होने से लेकर 27 साल तक सरकार ख्याल रखेगी। इन्हें चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया गया है। सरकार इन बच्चों का माता-पिता की तरह ध्यान रखेगी। कहा कि इनके लिए अभी तक कोई खेल कार्यक्रम नहीं हुआ था। अब इसका शुभारंभ किया है। यह तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन

बिहार चुनाव नतीजों पर टिप्पणी विश्लेषण के बाद
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस वहां अलाइंस पार्टनर के तौर पर चुनाव लड़ रही थी। चुनाव परिणामों के विश्लेषण के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed