फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhu Pratibha and Mukesh left for Delhi will attend Congress rally in Belgaum

Himachal News: सीएम सुक्खू, प्रतिभा और मुकेश दिल्ली हुए रवाना, बेलगांव में कांग्रेस रैली में होंगे शामिल

Wed, 25 Dec 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कर्नाटक के बेलगांव में होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu Pratibha and Mukesh left for Delhi will attend Congress rally in Belgaum
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर्नाटक के बेलगांव में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शाम को दिल्ली गए हैं। वह सुबह कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। 26 दिसंबर को होने वाली (सीडब्ल्यूसी) की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में पार्टी की नई दिशा तय की जानी है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को बेलगांव में ही एक रैली होगी। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री भी इस रैली में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 28 दिसंबर को वह केंद्र मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों से वह हिमाचल से जुड़े मामले उठाएंगे। डीएसटी मुआवजे में कमी, राजस्व घाटा अनुदान और राज्य की ऋण सीमा के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी में हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी पर हो सकती चर्चा
हिमाचल कांग्रेस युवा चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद अब प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की जानी है। कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर की भंग चल रही कार्यकारिणी का पुनर्गठन आगामी जनवरी माह में पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकती हैं। हिमाचल युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed