{"_id":"672dac3456db2dd51e0590a3","slug":"himachal-news-car-falls-into-baspa-river-in-kinnaur-two-lawyers-from-shimla-die-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: किन्नौर की बास्पा नदी में गिरी गाड़ी, शिमला के दो वकीलों की मौत; शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: किन्नौर की बास्पा नदी में गिरी गाड़ी, शिमला के दो वकीलों की मौत; शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
Fri, 08 Nov 2024 11:45 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:45 AM IST
सार
किन्नौर जिले के रूतरंग के पास बास्पा नदी में दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों पेश से वकील थे। बता दें कि तीन नवंबर को समारोह से वापस आते समय कड़छम-सांगला सड़क पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला किन्नौर के सांगला में रूतरंग के पास बास्पा नदी में दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों पेशे से वकील थे। इसमें तेजिंद्र नेगी जिला अदालत चक्कर और साहिल वर्मा हाईकोर्ट में वकालत करते थे। बुधवार देर रात को पुलिस और गृहरक्षक के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और एक शव को बरामद किया। इसके बाद रात को ही शव सामुदायिक अस्पताल सांगला पहुंचाया गया। दूसरे युवक का शव भी वीरवार दोपहर को क्यूआरटी ने बास्पा नदी से बरामद किया। दोनों गाड़ी नंबर एचपी 63 ए 6144 में 2 नवंबर को शादी समारोह में कामरू से पांगी गए थे।
विज्ञापन
तीन नवंबर को समारोह से वापस आते समय कड़छम-सांगला सड़क पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बुधवार देर रात को बास्पा नदी से किन्नौर जिले के पूह के 26 वर्षीय तेजिंद्र नेगी का शव निकाला गया, जबकि शिमला जिले के चनोग निवासी साहिल वर्मा (27) का शव वीरवार सुबह निकाला गया।
विज्ञापन
डीएसपी रिकांगपिओ नवीन जाल्टा और थाना प्रभारी सांगला नवनीत सैनी की अगुवाई में पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन केंद्र सांगला और एनडीआरएफ की क्यूआरटी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने मौके का जायजा लिया। प्रशासन ने परिजनों को 50-50 हजार की फौरी राहत दी। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ जब इस हादसे का वकीलों को पता चला तो सब पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाने लगे।
विज्ञापन
नई कार में दोस्त के साथ घूमने निकले युवक की हादसे में मौत
नई कार खरीदकर दोस्त के साथ घूमने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में मरने वाला युवक यश कंडवाणी डाक विभाग में सेवारत था। यश कंडवाणी राजस्थान का रहने वाले था और कसुम्पटी स्थित डाक विभाग के कार्यालय में बतौर पोस्टल असिस्टेंट सेवाएं दे रह था। उन्होंने बुधवार को नई कार खरीदी और दोस्त शुभम के साथ शीलगांव की ओर घूमने निकले। रात 9:30 से 10:00 बजे शीलगांव के पास कार 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें यश की मौत हो गई, शुभम का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।