फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News A young man committed suicide by hanging himself in a hotel in Rampur

Himachal News: रामपुर के एक होटल में फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 24 Feb 2025 09:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

जिला शिमला के रामपुर में एक निजी होटल के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। रामपुर पुलिस ने होटल के कमरे में सिलिंग फैन से लटके शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal News A young man committed suicide by hanging himself in a hotel in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में इंदिरा मार्केट के पास एक निजी होटल के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा मार्केट के पास स्थित होटल में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


रामपुर पुलिस ने होटल के कमरे में सिलिंग फैन से लटके शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुल्लू जिले की तहसील निरमंड के अरसू, गांव तंगूर निवासी 31 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। मृतक 22 फरवरी से होटल में ठहरा हुआ था। जब होटल के कर्मचारियों ने देखा कि कमरा दो दिन से बंद है, तो उन्होंने इसकी सूचना होटल मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर प्रताप का शव पंखे में लटका हुआ पाया।
विज्ञापन


परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का निरीक्षण किया गया। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजीकरण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएमएससी खनेरी पहुंचाया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि होटल के कमरे में पंखे से लटके युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed