फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal MLA Malendra Rajan said Pong Dam water caused havoc in Indora, govt should announce a special package

Himachal: विधायक मलेंद्र राजन बोले- पौंग बांध के पानी में मचाई इंदौरा में तबाही, विशेष पैकेज घोषित करे सरकार

Thu, 04 Dec 2025 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 08:10 PM IST
सार

विधानसभा के शीत सत्र के सातवें दिन वीरवार को इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मामला व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal MLA Malendra Rajan said Pong Dam water caused havoc in Indora, govt should announce a special package
हिमाचल विधानसभा (तपोवन)/इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मामला व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाया। उन्होंने कहा कि इस साल और 2023 में भारी बाढ़ आने से उनके क्षेत्र के लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण भी काफी नुकसान हुआ है। इस बार इंदौरा कस्बे में तारा खड्ड के पानी का बहाव आ गया। लोगों के घरों की तरफ घुस गया। वहां पर लोगों के घरों का सामान और दुकानों व व्यावसायिक संस्थानों का काफी नुकसान हुआ है। मंड के निचले क्षेत्र में भी इस बार सड़कों, पुलों और बगीचों का तथा कृषि भूमि का काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


राजन ने कहा कि मंड मियाणी से पराल तक तीन-चार जगह पुल बनाने की जरूरत पड़ गई है। मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से आग्रह है कि उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र इंदौरा में जहां लोगों का नुकसान हुआ है, उसका सटीक आकलन करवाया जाए और इनके लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाए। बांध के पानी के कारण निचले क्षेत्रों को जो नुकसान होता है, उसके लिए पौंग डैम के प्रबंधन को उसका हर्जाना डाला जाए। सड़कों व पुलों की बहाली के लिए आग्रह करना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही किसानों के नुकसान के लिए राहत पैकेज घोषित किया है, लेकिन उनके लोगों को इसका शीघ्र फायदा मिलना चाहिए। इसके अलावा मेन माजरा के एयरपोर्ट का रोड चक्की खड्ड में बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। मलोट के औद्योगिक क्षेत्र में बड़े-बड़े उद्योग लगे हैं, उसमें शॉज खड्ड का पानी घुस गया है। उनका मुख्यमंत्री से आग्रह है कि इसके लिए भी उनके विधानसभा क्षेत्र को विशेष पैकेज घोषित किया जाए।

विज्ञापन

इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य विधानसभा सचिवालय ने इसका संज्ञान लिया है और उनका विषय संबंधित विभाग तक पहुंचा दिया जाएगा। इसकी कार्यवाही से उन्हें और विधानसभा सचिवालय को अवगत करवा दिया जाएगा।

खेलो इंडिया में हिमाचल को केंद्र से नहीं मिला कोई बजट : गोमा
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के लिए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार को कोई भी बजट जारी नहीं हुआ है। अगर निकट भविष्य में आएगा तो उसको समान रूप से वितरित किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री गोमा ने कहा कि स्कूलों के जो अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश गए थे। उनमें से किसी ने भी खेल विभाग के पास आवेदन नहीं किया है। खिलाड़ी विभाग को अब भी आवेदन करते हैं तो उन्हें सफर का किराया चुकाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव लेकर आए हैं। ओलंपिक्स, कॉमनवेल्थ गेम और एशियन गेम्स में हमारे जिन खिलाड़ियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया था, उनको करीब 14.70 करोड़ रुपये की राशि शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दी गई। डाइट मनी सभी खिलाड़ियों के लिए बढ़ाई गई है। दैनिक आहार भत्ता 240 रुपये से बढ़ाकर 250 किया गया। राज्य के बाहर जो खिलाड़ी जाते हैं, उनको 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है। उधर, संजय रतन ने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र की लड़की ने यूएसए में बाॅक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसको सम्मान राशि अभी तक नहीं दी गई है। जवाब में मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कोशिश करेंगे कि बाॅक्सिंग को भी सम्मानित करने वाली योजना में शामिल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed