{"_id":"6825da81d83a1e8ab80a6cdd","slug":"himachal-missing-minor-sent-message-to-parents-wrote-mom-dad-sorry-don-t-look-for-me-i-have-got-married-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश, 'मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश, 'मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी'
Thu, 15 May 2025 05:44 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) ।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) ।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 15 May 2025 05:44 PM IST
सार
जिला मंडी के उपमंडल सुंदरगर से लापता हुई नाबालिग ने माता पिता को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजा है। जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल में एक कंप्यूटर सेंटर से लापता हुई नाबालिग ने अपने माता-पिता को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन
नाबालिग के लापता होने की अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि नाबालिग सर्टिफिकेट लेकर कंप्यूटर सेंटर में कोर्स के लिए गई थी। शाम को घर नहीं आई तो काफी देर इधर-उधर खोजा। कंप्यूटर सेंटर गए तो वहा कहा गया कि आपकी बेटी आज नहीं आई थी। इसके बाद अभिभावकों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
इसके अगले दिन नाबालिग ने अपनी माता के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजा। इसमें लिखा कि मम्मी-पापा सॉरी अब मैं बहुत दूर चली गई हूं। मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं जिस के भी साथ हूं खुश हुं। प्लीज मुझे मत ढूंढना। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन