फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Minister Jagat Singh Negi said dispute with China will not always remain

Himachal: मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- चीन के साथ हमेशा नहीं रहेगा विवाद, केंद्र सरकार को मिल-बैठकर सुलझाना होगा

Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार को बॉर्डर के मसलों को मिल-बैठकर ही सुलझाना होगा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ दोस्ती का पैगाम शुरू कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Minister Jagat Singh Negi said dispute with China will not always remain
शिपकी ला में मुख्यमंत्री व राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिपकी ला सीमा पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चीन के साथ विवाद हमेशा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बॉर्डर के मसलों को मिल-बैठकर ही सुलझाना होगा। नेगी ने कहा कि इंडो-चाइना ट्रेड और मानसरोवर यात्रा इसका जरिया बन सकता है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ दोस्ती का पैगाम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है। आजादी के बाद पहली बार देश के लोगों को यहां आने का मौका मिलेगा। वह यहां की वादियों को निहार सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किन्नौर के बुजुर्ग तिब्बत के साथ व्यापार करने कठिन परिस्थितियों में जाते थे। अब सड़क की सुविधा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का सेना के साथ शुरू से सहयोग रहा है। जब शिपकी-ला के लिए सड़क नहीं थी तो स्थानीय लोग राशन-पानी सेना के लिए पहुंचाने में सहयोग करते थे। 1968 तक यहां के लिए सड़क नहीं थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व तत्कालीन सीएम डॉ. वाइएस परमार यहां घोड़ों पर और पैदल चलकर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सेना और आईटीबीपी से आग्रह किया कि ज्यादा सख्ती न की जाए, जिससे पर्यटकों को कोई दिक्कत हो। उन्होंने शिपकी ला तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह बस नमज्ञा तक चलती है, इसे शिपकी ला तक भेजा जाए। उन्होंने शिपकी ला में पार्किंग की सुविधा देने की मांग उठाई। मानसरोवर यात्रा पिथौरागढ़ और अरुणाचल से शुरू की गई है। इसे यदि यहां से शुरू किया जाता है तो यह सबसे सरल और नजदीक होगी। उन्होंने शिपकी-ला बार्डर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का एटीएम स्थापित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed