फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Last rites of a living woman were performed on paper death certificate was also issued from mc office

Himachal Pradesh: जिंदा महिला का कागजों में कर दिया अंतिम संस्कार, नगर निगम दफ्तर से मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी

Thu, 06 Feb 2025 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में अजब गजब मामला सामने आया है। यहां शहर के साथ लगते सलोगड़ा की जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं, नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया।

विज्ञापन
Himachal Last rites of a living woman were performed on paper death certificate was also issued from mc office
नगर निगम ऑफिस सोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोलन शहर के साथ लगते सलोगड़ा की जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार कर दिया गया। महिला के दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने के लिए गवाह के तौर पर दो लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया।

विज्ञापन


जीवन बीमा पॉलिसी की रकम जारी करने से पहले इंश्योरेंस कंपनी का कर्मी जब दस्तावेज लेने और सत्यापन के लिए घर पहुंचा तो महिला के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। इसके बाद मृत्यु प्रमाणपत्र रद्द करवाने महिला जब नगर निगम के कार्यालय पहुंची तो हड़कंप मच गया। नगर निगम की शिकायत पर अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि जीवन बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। महिला के नाम पर श्मशानघाट में लकड़ी भी खरीदी गई। इसके लिए महिला का आधार कार्ड दिया गया। इसी के साथ मोक्षधाम चंबाघाट में फॉर्म-2 भरने के बाद दो प्रत्यक्षदर्शियों के हस्ताक्षर भी हैं।

विज्ञापन

इसके बाद महिला की मृत्यु का प्रमाणपत्र बनाने के लिए एक परिजन के हस्ताक्षर की अर्जी नगर निगम में आई। आवेदन और फॉर्म-2 के मुताबिक नगर निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। मामला पांच जनवरी का है। इसके बाद महिला ने नगर निगम में इसे रद्द करने के लिए आवेदन किया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला के बच्चों ने भी नगर निगम से कई सवाल-जवाब किए। सवाल यह है कि अंतिम संस्कार किसका हुआ है। इस मामले में भी अब नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम ने श्मशानघाट में तैनात कर्मी को तलब किया है। कर्मी से कई प्रकार की पूछताछ बीते दिनों हुई है। कर्मी ने साफ किया है कि उसने कागजात लेने और फॉर्म भरने के बाद लकड़ियां दी है।

महिला के मृत्यु प्रमाणपत्र की नगर निगम से पांच प्रतियां ली गई हैं। जिसने ये प्रतियां ली हैं, उसके भी बाकायदा साइन हुए हैं। दूसरी ओर फॉर्म संख्या-2 पर प्रत्यक्षदर्शियों के नंबर पर भी संपर्क कर जानकारी ली है। जबकि एक अन्य का नंबर नहीं मिल रहा है। थाना प्रभारी हंसराज रुंगटा ने कहा कि नगर निगम से शिकायत आई है। मामले में जांच चल रही है।

मैं तो जिंदा हूं: इंश्योरेंस कंपनी का कर्मी घर आया और महिला से पॉलिसी संबंधित कागजात मांगने लगा। महिला ने पूछा कि वह कागजात क्यों मांग रहा है। इस पर कर्मी ने बताया कि पॉलिसी करवाने वाली महिला की मौत हो चुकी है तो महिला ने कहा कि मैं तो जिंदा हूं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई है। जांच करने के लिए कहा है। महिला ने अपना आधार कार्ड तक दिखाया है। महिला ने इस बारे में निगम को शिकायत दी है- बिमला वर्मा, सहायक आयुक्त, नगर निगम, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed