फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Inform chitta buyer seller get reward of Rs 51000 Churah MLA Hansraj announced

Himachal News: चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ; चुराह के विधायक हंसराज ने किया एलान

Fri, 14 Feb 2025 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 06:24 PM IST
सार

चुराह के विधायक हंसराज ने एलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे। 

विज्ञापन
Himachal Inform chitta buyer seller get reward of Rs 51000 Churah MLA Hansraj announced
चुराह के विधायक हंसराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल कर रही हैं। इसी कड़ी में चुराह के विधायक हंसराज ने एलान किया है कि चिट्टा बेचने या खरीदने वाले की पुलिस को सूचना देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम वह अपने स्तर पर देंगे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर चुराह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को नमन करने के बाद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने चुराह में चिट्टा बेचने या खरीदने वाले पकड़कर पुलिस के हवाले करने का भी इलाके के लोगों से आह्वान किया है। विधायक ने कहा कि आज के समय में हर घर पर नजर रखने की जरूरत है। प्रशासन और पुलिस विभाग भी हर जगह तक नजर नहीं रख सकते। यह विषय जन जागरण का विषय है।
विज्ञापन


कहा कि चिट्टे का सेवन करने वाले की जान जाने के साथ परिवार बिखर जाता है। लोगों को इस मानसिकता को त्याग देना चाहिए कि यह हमारी मुसीबत नहीं है। क्योंकि, पड़ोस में लगी आग को यदि रोका न जाए तो ये घर तक पहुंच जाती है और पूरा घर जल जाता है। तब ध्यान में आता है कि यदि समय रहते इस आग को बुझा दिया जाता तो इसके भयंकर परिणाम न निकलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने मंच से पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद, बीडीसी, युवाओं और कलाकारों से अपने गीत-संगीत के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। कहा कि लोगों को अपने स्तर पर इस नशे पर नकेल कसने के प्रयास करने होंगे, तभी इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed