फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hindi question paper distributed among English papers case of negligence Bilaspur district

Himachal: अंग्रेजी के पेपर में बांट दिया हिंदी का प्रश्नपत्र, बिलासपुर जिले में सामने आया लापरवाही का मामला

Fri, 14 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। गलती का एहसास होते ही बच्चों से प्रश्न पत्र वापस लिए गए। इसके बाद उप शिक्षा निदेशक बिलासपुर तक बात पहुंची। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Hindi question paper distributed among English papers case of negligence Bilaspur district
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर जिले के घंडालवी के एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रश्नपत्र बांटने का मामला सामने आया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने हरकत में आते हुए तुरंत शिक्षा अधिकारी स्कूल भेजे और मामले की जांच शुरू कर दी। बोर्ड की ओर से 13 मार्च को पांचवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर निर्धारित था। परीक्षा केंद्र में तैनात अध्यापकों ने प्रश्नपत्र बांट दिए। पता चला कि अंग्रेजी की जगह हिंदी का प्रश्नपत्र बांट दिया गया है।

विज्ञापन


गलती का एहसास होते ही बच्चों से प्रश्न पत्र वापस लिए गए। इसके बाद उप शिक्षा निदेशक बिलासपुर तक बात पहुंची। शिक्षा उपनिदेशक नरेश कुमारी ने बताया कि मामले का पता चलते ही अधिकारी स्कूल भेज दिए गए थे। समय रहते ही बच्चों से प्रश्नपत्र वापस लेकर उन्हें सील कर दिया गया। इसके बाद अंग्रेजी का प्रश्नपत्र बच्चों को दे दिया गया। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। तैनात स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निजी स्कूल में हो रही इन परीक्षा में सरकारी स्कूल के सेंटर हेड टीचर भी ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन लापरवाही के चलते दो दिन बाद होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही खोल कर वितरित किए जाने से लापरवाही सामने आई है। हिंदी का पेपर 15 मार्च को है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed