फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hamirpur Husband was sleeping on the roof wife lodged a missing complaint with the police

Himachal News: हिमाचल में अनोखा मामला! छत पर सोया था पति, पत्नी ने पुलिस में दी लापता होने की शिकायत; जानें

Sun, 30 Mar 2025 10:01 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में अनोखा मामला सामने आया है। हुआ यूं पति घर की छत पर सोया था और पत्नी ने अनजाने में पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur Husband was sleeping on the roof wife lodged a missing complaint with the police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत लंबलू में मकान की छत पर सोये पति की उसकी पत्नी ने अनजाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायत देने के बाद जब महिला घर गई तो पति को देखकर आश्वर्यचकित रह गई। लंबलू में नेपाली मूल का व्यक्ति अपने परिवार संग किराये के कमरे में रहता है। वह नजदीक की दुकान में काम करता है। सुबह जब महिला उठी तो अपने पति को सामने न पाकर परेशान हो गई। महिला ने व्यक्ति को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह छत पर देखना भूल गई।

विज्ञापन


हालांकि व्यक्ति छत पर सोया हुआ था, लेकिन महिला को इसका पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस थाना हमीरपुर में पति के लापता होने की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। हालांकि जब शिकायत देने के बाद महिला घर पहुंची तो उसने पति को अपने सामने पाया। थाना प्रभारी हमीरपुर यादेश ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। लेकिन व्यक्ति मकान की छत पर सोया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed